👤 सदस्य खोजें

होम हस्ताक्षर अभियान सदस्यता पंजीकरण क्यों जुड़े गतिविधियाँ फोटो गैलरी प्रकोष्ठ वीडियो कार्यक्रम सहयोग संपर्क सदस्यता लॉगिन

गतिविधियाँ

🙏 हमारे कार्य

भारतीय हिन्दू परिषद की प्रमुख गतिविधियाँ

भारतीय हिन्दू परिषद एक गैर राजनीतिक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो सनातन धर्म की रक्षा, गौ सेवा, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। हमारी गतिविधियाँ समाज के हर वर्ग को जोड़कर एक सशक्त हिन्दू समाज का निर्माण करती हैं।

स्वास्थ्य

भारतीय हिन्दू परिषद / विश्व सनातन आर्मी असम राहत सेवा अभियान – जनसेवा हेतु सहयोग की अपील "नर सेवा ही नारायण सेवा है।"

असम में प्राकृतिक आपदा के कारण अनेक परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में हमारा नैतिक और मानवीय कर्तव्य है कि हम पीड़ित भाइयों-बहनों की सहायता के लिए आगे आएँ। भारतीय हिन्दू परिषद / विश्व सनातन आर्मी शीघ्र ही एक राहत सेवा दल असम भेजने का संकल्प ले रही है। हम सभी धर्मप्रेमी, समाजसेवी एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों से विनम्र आग्रह करते हैं कि इस सेवा अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। आप निम्न प्रकार से सहयोग कर सकते हैं: आर्थिक सहयोग सूखा राशन वस्त्र एवं कंबल दवाइयाँ एवं प्राथमिक उपचार सामग्री पेयजल एवं स्वच्छता सामग्री स्वयंसेवक के रूप में सेवा आपका छोटा-सा सहयोग भी किसी पीड़ित परिवार के जीवन में आशा की किरण बन सकता है। आइए, हम सब मिलकर मानवता की सेवा का संकल्प लें। संपर्क सूत्र: 📞 9919846541 भारतीय हिन्दू परिषद / विश्व सनातन आर्मी "सेवा • सुरक्षा • संस्कार" :::
स्वास्थ्य

समस्त भारतीय हिन्दू परिषद / विश्व सनातन आर्मी परिवार के लिए आवश्यक संदेश

असम राहत सेवा अभियान के अंतर्गत आज की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य सुझावों से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा तय हुई। कल से सेवा दल (राहत टीम) के गठन का कार्य भी प्रारम्भ किया जाएगा, जो राहत सामग्री के संग्रह, पैकिंग एवं वितरण की जिम्मेदारी संभालेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि घोषित तीनों प्रकार की राहत किटों हेतु प्राप्त होने वाला समस्त आर्थिक सहयोग राष्ट्रीय अकाउंट में ही जमा किया जाएगा। इसके बाद एक साथ आवश्यक सामग्री खरीदकर राहत किट तैयार की जाएँगी। इससे कम लागत में अधिक संख्या में किट बनाकर अधिक से अधिक पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुँचाई जा सकेगी। वस्त्र सहयोग: सभी भाई-बहन अपने घरों से साफ, उपयोग योग्य एवं प्रेस किए हुए कपड़े एकत्रित कर सहयोग कर सकते हैं। इन्हें व्यवस्थित रूप से पैक कर राहत सामग्री में शामिल किया जाएगा। औषधि सहयोग: यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक, चिकित्सक अथवा समाजसेवी दवाइयों के माध्यम से सहयोग करना चाहें, तो उनका सहयोग भी अत्यंत स्वागत योग्य होगा। 🙏 छोटा सहयोग भी अमूल्य है। यदि कोई एक पूरी राहत किट का सहयोग न कर सके, तो भी संकोच न करें। ₹10, ₹11 या अपनी सामर्थ्य अनुसार कोई भी सहयोग करें। अनेक छोटे-छोटे सहयोग मिलकर एक संपूर्ण राहत किट तैयार कर सकते हैं। किसी के ₹11 से एक साबुन, किसी के सहयोग से मंजन, किसी के सहयोग से तेल या अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था हो सकती है। सेवा में सहयोग की राशि नहीं, भावना का महत्व होता है। हम सभी से विनम्र आग्रह है कि इस अभियान को केवल संगठन तक सीमित न रखें। अपने परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाज के अन्य लोगों को भी इस सेवा अभियान से जोड़ें, ताकि हम अधिक से अधिक राहत सामग्री असम के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचा सकें। 📢 अभियान की अगली बैठक कल आयोजित की जाएगी। आइए, मिलकर मानव सेवा का यह महायज्ञ सफल बनाएं। राष्ट्रीय कार्यालय भारतीय हिन्दू परिषद / विश्व सनातन आर्मी 📞 सम्पर्क सूत्र: 9919846541 "सेवा परमोधर्मः — आपका छोटा सहयोग किसी पीड़ित परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।"
स्वास्थ्य

असम राहत सेवा अभियान – जनसेवा हेतु सहयोग की अपील

यदि आप एक सामान्य राहत किट तैयार करते हैं, जिसमें निम्न सामग्री हो, तो वर्तमान बाजार दरों के अनुसार अनुमानित खर्च इस प्रकार हो सकता है: सामग्री मात्रा अनुमानित कीमत (₹) आटा 5 किग्रा 180–220 चावल 5 किग्रा 220–300 दाल 1 किग्रा 100–140 नमक 1 किग्रा 20–30 खाद्य तेल 1 लीटर 130–180 चीनी 1 किग्रा 45–60 मसाले 100–200 ग्राम 40–70 चाय पत्ती 250 ग्राम 80–120 पैकिंग बैग व स्टिकर 1 सेट 30–50 कुल अनुमानित लागत: ₹850 से ₹1,150 प्रति किट यदि आप बड़ी मात्रा (100 या 500 किट) में थोक बाजार से खरीदते हैं, तो प्रति किट लागत लगभग ₹700–₹900 तक आ सकती है। यदि अभियान में अधिक लोगों को जोड़ना चाहते हैं, तो तीन श्रेणियाँ भी रख सकते हैं: सेवा किट: ₹501 सहयोग किट: ₹751 पूर्ण राहत किट: ₹1101 इस प्रकार लोग अपनी क्षमता के अनुसार 1, 5, 10 या अधिक किट का सहयोग भी कर सकेंगे।
स्वास्थ्य

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

स्वस्थ शरीर ही सेवा का आधार है। भारतीय हिन्दू परिषद ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती है जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ वितरित करते हैं।
  • ✅ निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर
  • ✅ सामान्य स्वास्थ्य जाँच शिविर
  • ✅ निःशुल्क दवा वितरण
  • ✅ ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में विशेष आयोजन
हस्ताक्षर

5 करोड़ हस्ताक्षर अभियान

गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की माँग को लेकर भारतीय हिन्दू परिषद ने देश भर में 5 करोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया है। यह अभियान गौ माता की रक्षा के लिए जनमत तैयार करने का एक ऐतिहासिक प्रयास है।
  • ✅ गौ हत्या बंद करो — 5 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य
  • ✅ सभी राज्यों में अभियान सक्रिय
  • ✅ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हस्ताक्षर
  • ✅ सांसदों एवं जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन
  • ✅ गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की माँग
प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर

संगठन के कार्यकर्ताओं को कुशल एवं अनुशासित बनाने के लिए भारतीय हिन्दू परिषद नियमित प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती है। इन शिविरों में शारीरिक, बौद्धिक एवं सांगठनिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • ✅ कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर — अनुशासन एवं नेतृत्व
  • ✅ शारीरिक प्रशिक्षण — योग, व्यायाम, आत्म रक्षा
  • ✅ बौद्धिक प्रशिक्षण — सनातन धर्म, इतिहास, संस्कृति
  • ✅ सांगठनिक कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण
  • ✅ सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्रशिक्षण
पर्यावरण

वृक्षारोपण अभियान

पर्यावरण संरक्षण हमारे सनातन संस्कारों का अभिन्न अंग है। भारतीय हिन्दू परिषद "एक पेड़ गौ माता के नाम" अभियान के तहत हजारों वृक्षों का रोपण कर चुकी है।
  • ✅ "एक पेड़ गौ माता के नाम" — विशेष अभियान
  • ✅ विद्यालयों, ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण
  • ✅ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
  • ✅ फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण
हनुमान चालीसा

हनुमान चालीसा केंद्र

प्रत्येक मंगलवार को भारतीय हिन्दू परिषद के हनुमान चालीसा केंद्रों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा और सामुदायिक एकता का प्रतीक है।
  • ✅ प्रत्येक मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
  • ✅ देश भर में सैकड़ों केंद्रों पर एक साथ पाठ
  • ✅ प्रसाद वितरण एवं सत्संग
  • ✅ बालक-बालिकाओं को संस्कार शिक्षा
  • ✅ भजन-कीर्तन एवं धार्मिक चर्चा
शोभा यात्रा

शोभा यात्रा एवं जनजागरण

सनातन धर्म की भव्य परंपरा को जीवित रखते हुए भारतीय हिन्दू परिषद रामनवमी, हनुमान जयंती, जन्माष्टमी एवं अन्य प्रमुख अवसरों पर भव्य शोभा यात्राओं का आयोजन करती है।
  • ✅ रामनवमी शोभा यात्रा — विशाल जन भागीदारी
  • ✅ हनुमान जयंती शोभा यात्रा
  • ✅ भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी यात्रा
  • ✅ झाँकियों और भजनों के साथ भव्य आयोजन
  • ✅ समाज के सभी वर्गों की सहभागिता
रक्तदान

रक्तदान शिविर

रक्तदान महादान है। भारतीय हिन्दू परिषद नियमित रूप से विभिन्न शहरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है जिसमें हजारों स्वयंसेवक सहभागी होते हैं।
  • ✅ प्रत्येक वर्ष बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर
  • ✅ ब्लड बैंक से सीधा सहयोग
  • ✅ जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना
  • ✅ रक्तदान जागरूकता रैलियाँ
गौ रक्षा

गौ रक्षा अभियान

गौ माता सनातन संस्कृति की आत्मा है। भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल के माध्यम से गौ हत्या रोकने, गौ तस्करी पर लगाम लगाने और गौशालाओं के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाती है।
  • ✅ गौशालाओं का संचालन एवं सहयोग
  • ✅ गौ तस्करी के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान
  • ✅ बीमार एवं बेसहारा गौवंश की सेवा
  • ✅ गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देना
  • ✅ "जय गौमाता जय गोपाल" अभियान
🏛️ संगठन के प्रकोष्ठ

14 प्रकोष्ठों के माध्यम से कार्यरत

भारतीय हिन्दू परिषद अपने 14 सुसंगठित प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुँचती है और सेवा कार्यों को संचालित करती है।

🛡️

मुख्य प्रकोष्ठ

संगठन का केंद्रीय नीति निर्माण

🐄

गौ रक्षा दल

गौ माता की सेवा एवं रक्षा

💪

युवा मोर्चा

युवाओं का नेतृत्व विकास

🌾

किसान संघ

किसानों के हित में कार्य

📚

छात्र संघ

छात्रों का मार्गदर्शन

👩‍🎓

छात्रा वाहिनी

छात्राओं का सशक्तिकरण

👩

मातृशक्ति संघ

महिला सशक्तिकरण

🌈

किन्नर प्रकोष्ठ

किन्नर समुदाय का समावेश

⚔️

विश्व सनातन आर्मी

सनातन धर्म की रक्षा

🏪

व्यापार प्रकोष्ठ

व्यापारी समुदाय का सहयोग

🙏

संत प्रकोष्ठ

संत-महात्माओं का मार्गदर्शन

⚖️

विधि प्रकोष्ठ

विधिक सहायता एवं परामर्श

🎭

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ

संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण

🎨

कलाकार संघ

कलाकारों को मंच एवं सम्मान

हमारे साथ जुड़ें — सेवा में शक्ति है

भारतीय हिन्दू परिषद के सदस्य बनकर गौ सेवा, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। संघे शक्ति कलियुगे!

सदस्य बनें संपर्क करें
💬 ✍️ हस्ताक्षर अभियान अभी हस्ताक्षर करें