👤 सदस्य खोजें

होम हस्ताक्षर अभियान सदस्यता पंजीकरण क्यों जुड़े गतिविधियाँ फोटो गैलरी प्रकोष्ठ वीडियो कार्यक्रम सहयोग संपर्क सदस्यता लॉगिन

समस्त भारतीय हिन्दू परिषद / विश्व सनातन आर्मी परिवार के लिए आवश्यक संदेश

← सभी गतिविधियाँ देखें
समस्त भारतीय हिन्दू परिषद / विश्व सनातन आर्मी परिवार के लिए आवश्यक संदेश
स्वास्थ्य स्वास्थ्य

समस्त भारतीय हिन्दू परिषद / विश्व सनातन आर्मी परिवार के लिए आवश्यक संदेश

असम राहत सेवा अभियान के अंतर्गत आज की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य सुझावों से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा तय हुई। कल से सेवा दल (राहत टीम) के गठन का कार्य भी प्रारम्भ किया जाएगा, जो राहत सामग्री के संग्रह, पैकिंग एवं वितरण की जिम्मेदारी संभालेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि घोषित तीनों प्रकार की राहत किटों हेतु प्राप्त होने वाला समस्त आर्थिक सहयोग राष्ट्रीय अकाउंट में ही जमा किया जाएगा। इसके बाद एक साथ आवश्यक सामग्री खरीदकर राहत किट तैयार की जाएँगी। इससे कम लागत में अधिक संख्या में किट बनाकर अधिक से अधिक पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुँचाई जा सकेगी। वस्त्र सहयोग: सभी भाई-बहन अपने घरों से साफ, उपयोग योग्य एवं प्रेस किए हुए कपड़े एकत्रित कर सहयोग कर सकते हैं। इन्हें व्यवस्थित रूप से पैक कर राहत सामग्री में शामिल किया जाएगा। औषधि सहयोग: यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक, चिकित्सक अथवा समाजसेवी दवाइयों के माध्यम से सहयोग करना चाहें, तो उनका सहयोग भी अत्यंत स्वागत योग्य होगा। 🙏 छोटा सहयोग भी अमूल्य है। यदि कोई एक पूरी राहत किट का सहयोग न कर सके, तो भी संकोच न करें। ₹10, ₹11 या अपनी सामर्थ्य अनुसार कोई भी सहयोग करें। अनेक छोटे-छोटे सहयोग मिलकर एक संपूर्ण राहत किट तैयार कर सकते हैं। किसी के ₹11 से एक साबुन, किसी के सहयोग से मंजन, किसी के सहयोग से तेल या अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था हो सकती है। सेवा में सहयोग की राशि नहीं, भावना का महत्व होता है। हम सभी से विनम्र आग्रह है कि इस अभियान को केवल संगठन तक सीमित न रखें। अपने परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाज के अन्य लोगों को भी इस सेवा अभियान से जोड़ें, ताकि हम अधिक से अधिक राहत सामग्री असम के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचा सकें। 📢 अभियान की अगली बैठक कल आयोजित की जाएगी। आइए, मिलकर मानव सेवा का यह महायज्ञ सफल बनाएं। राष्ट्रीय कार्यालय भारतीय हिन्दू परिषद / विश्व सनातन आर्मी 📞 सम्पर्क सूत्र: 9919846541 "सेवा परमोधर्मः — आपका छोटा सहयोग किसी पीड़ित परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।"

हमारे साथ जुड़ें — सेवा में शक्ति है

भारतीय हिन्दू परिषद के सदस्य बनकर गौ सेवा, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। संघे शक्ति कलियुगे!

सदस्य बनें संपर्क करें
💬 ✍️ हस्ताक्षर अभियान अभी हस्ताक्षर करें